इसके बाद निर्धारित तिथियों में होगा शिक्षकों, वकीलों, बैंक-निजी कर्मचारियों, व्यापारियों, चालकों का टीकाकरण


नोएडा, 8 अप्रैल 2021। जनपद में बृहस्पतिवार से फोकस वैक्सीनेशन (टीकाकरण) शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत मीडिया संस्थान के कर्मियों से होगी। इसी क्रम में हॉकर व दुकानदारों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। फोकस वैक्सीनेशन 23 अप्रैल तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक ओहरी ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि कोविड से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि डरें नहीं, टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीरज त्यागी ने बताया जनपद में फोकस वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है । जनपद में 52 सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों और 48 निजी चिकित्सालयों में टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया लाभार्थी कोविन पोर्टल पर कोरोना टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। आफलाइन पंजीकरण कराकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। डा. त्यागी ने बताया अभी 45 वर्ष से ऊपर के ही मीडियाकर्मियों के टीकाकरण की व्यवस्था है, इससे कम उम्र के लोगों को शासन के अगले निर्देश आने पर ही टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया शासन से अप्रैल माह में 1.62 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष जनपद में 45204 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जनपद में अब तक 1.13 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया आठ व नौ अप्रैल को मीडियाकर्मियों व उनके प्रतिष्ठानों के अलावा हॉकर व दुकानदारों का फोकस टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद 10 अप्रैल को बैंक, इन्श्योरेंसकर्मियों का, 12,13,14 अप्रैल को स्कूल, कालेज में अध्यापकों का, 15,16 अप्रैल को बस ड्राइवर, आटो रिक्शा ड्राइवर, रेहड़ी व पटरी के दुकानदारों का, 17 व 19 अप्रैल को सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व अधीनस्थ कर्मचारियों का, 20,21 अप्रैल को अधिवक्ता व न्यायिक कर्मचारियों का, 22 व 23 अप्रैल को प्राइवेट कार्यालयों के अधिकारी व निजी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि 45 वर्ष से ऊपर जितने भी लोग हैं वह निर्धारित तिथियों को अपना टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 
 इन तिथियों को होगा टीकाकरण-

  दिन                                     विशेष समूह से संबधित कर्मचारी
8-9 अप्रैल                     पत्रकार, मीडिया से संबधित व्यक्ति, खुदरा एवं बड़े दुकानदार
10 अप्रैल                            बैंक एंव बीमा कर्मचारी
12-14 अप्रैल                        स्कूल व कालेज के शिक्षक
15-16 अप्रैल                 ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी ड्राइवर, फेरी वाले एवं निर्माण कर्मचारी
17-19 अप्रैल               अन्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, फ्रन्ट लाइन वर्कर्स को छोड़कर
20-21 अप्रैल                         न्यायिक कर्मचारी एवं अधिवक्ता
22-23 अ्रप्रैल                        निजी कार्यालयों के कर्मचारी  
 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts