विवि ने बहाल पुरानी व्यवस्था


मेरठ।  चौधरी चरण विवि  नें लास्ट सेमेस्टर को छोड़कर अन्य सेमेस्टर की मार्कशीट केवल ऑनलाइन देने के फैसले को अब यूनिवर्सिटी ने वापस ले लिया है। यूनिवर्सिटी ने दिसंबर 2019 की सेमेस्टर परीक्षाओं में इस व्यवस्था को लागू किया था। छात्रों  की परेशानी को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने दिसंबर  2019 की व्यवस्था को खत्म करते हुए पहले वाली प्रक्रिया बहाल कर दी है।  जिसके तहत अब पेपर देने वाले
हर स्टूडेंट को हर सेमेस्टर की मार्कशीट विवि में प्रिंट होकर मिलेगी ।
 बता दें विवि ने २१०९ में यह फैसला लिया था फाइनल समेस्टर को छोडकर हर समेस्टर की मार्कशीट आन लाइन करने के निर्देश दिये थे। इसके कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था।  अब नये आदेश के तहत हर सेमेस्टर की मार्कशीट कॉलेजों में  विवि प्रिंट करके दी जाएगी।  जबकि इसमें पहले केवल फाइनल सेमेस्टर की ही मार्कशीट प्रिंट करके स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी की ओर से दी जा रही थी। वहीं अन्य सेमेस्टर की मार्कशीट केवल ऑनलाइन दी जा रही थी।  
प्रोवीसी प्रो.वाई विमला ने बताया कि हर सेमेस्टर की मार्कशीट कॉलेजों में भेजेंगे। इससे छात्रों को यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने पडेंग़े। छात्रों के हितों को देखते हए उक्त फैसला लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts