

मेरठ। निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले बिजली संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 2017 के समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए। कर्मचारियों के वेतन से ईएसआईसी की कटौती की जा रही है। उस सापेक्ष में कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अमित खारी, रामभूल सैनी, विनोद कुमार, मोहम्मद कासिफ के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण ग्रामीण खंड द्वितीय के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 2017 के समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए। कर्मचारियों के वेतन से ईएसआईसी की कटौती की जा रही है। उस सापेक्ष कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। सभी बिजलीघरों पर किसी भी कर्मचारियों को कंपनी द्वारा परिचय पत्र और वर्दी नहीं दी गई। विभाग द्वारा अनुबंध के अनुसार कंपनी को प्रत्येक माह की सात तारीख को कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाए। शिफ्ट में ड्यूटी कराई जाए। कोई कर्मचारी दो दिन का अवकाश लेता है तो उसका वेतन काटा जाता है। इस पर रोक लगाई जाए।
x
No comments:
Post a Comment