15 अन्य जज भी बदले

मेरठ।   इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने मेरठ के जिला जज मयंक कुमार जैन समेत कई जज का स्थानांतरण कर दिया है। मेरठ के जिला जज मयंक कुमार जैन को गोंडा का जिला जज बनाया गया है। लखनऊ के जिला जज दिनेश कुमार शर्मा को मेरठ का नया जिला जज बनाया गया है। मेरठ के 11 एडीजे और चार सिविल जज का भी स्थानांतरण हो गया है।
हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत एडीजे सुरेन्द्र कुमार राय को रामपुर, यजुवेंद्र विक्रम सिंह को फिरोजाबाद, रत्नेशमणि त्रिपाठी को अंबेडकरनगर, रामानंद को आजमगढ़, राजीव कुमार पालीवाल को महोबा, तबरेज अहमद को बलरामपुर, हरबंश नारायण को चित्रकूट, विजय कुमार को रामपुर, मोनिका ठाकुर को प्रतापगढ़, सूबेदार सिंह को जौनपुर और मोहम्मद अशरफ अंसारी को बांदा में स्थानांतरित किया गया है। अलीगढ़ के एडीजे प्रमोद कुमार को मेरठ, बहराइच के एडीजे सुरेश चंद को मेरठ, भदोही के एडीजे रामकरण यादव को मेरठ, एटा के एडीजे रमेश को मेरठ, कासगंज के एडीजे विकास गोस्वामी को मेरठ, ललितपुर के एडीजे अजयपाल सिंह को मेरठ, मैनपुरी के एडीजे रामकिशोर पांडेय को मेरठ, मऊ के एडीजे फूलचंद पटेल को मेरठ, श्रावस्ती के एडीजे राकेश कुमार सिंह को मेरठ में स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह सिविल जज अंशुमान धुन्ना को मेरठ से महोबा, धर्मवीर सिंह को मेरठ से कन्नौज, कुलदीप सिंह को मेरठ से फैजाबाद और श्याम बाबू को चंदौली स्थानांतरित किया गया है। गोंडा के सिविल जज हरिराम को मेरठ, झांसी के सिविल जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी को मेरठ, कासगंज की सिविल जज अर्चना सिंह को मेरठ, ललितपुर के सिविल जज विजय कुमार को मेरठ, कौशांबी के सिविल जज कुलदीप सिंह को मेरठ, मऊ के सिविल जज विनोद शर्मा को मेरठ, शाहजहांपुर के सिविल जज ओमवीर सिंह को मेरठ स्थानांतरित किया गया है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts