नौ माह के बेटे ने दी मुखाग्नि तो फूट पडी आंसू की नदिंया 

गमगीन मौहोल में किया शहीद पिंकू कुमार का अंतिम संस्कार   

 

मेरठ। दक्षिण कश्मीर में शोपियां इलाके के वनगाम में आतंकियों से लोहा लेते हुए शनिवार रात शहीद हुए बागपत के लुहारी के लाल पिंकू कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव में पहुंचा। हजारों की संख्या में लोग वीर सपूत के अंतिम दर्शन को गांव में पहुंच गए। हजारों की संख्या में लोग वीर सपूत के अंतिम दर्शन को गांव में पहुंच गए।गांव में होली के गीतों की बजाय भारत माता की जय, वंदेमातरम और शहीद पिंकू कुमार अमर रहें का उद्घोष गूंजता रहा। गमगीन माहौल के बीच शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को विदाई देते हुए हर किसी की आंख नम हो गई।

 50 लाख की आर्थिक सहायता में से 15 लाख का चेक शोकाकुल परिजनों को सौंपा

                 सांसद डॉ. सतपाल मलिक डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह भी गांव पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। सरकार की ओर घोषित 50 लाख की आर्थिक सहायता में से 15 लाख का चेक शोकाकुल परिजनों को सौंपा।आतंकियों के साथ मुठभेड़ में लुहारी गांव निवासी पिंकू कुमार शनिवार रात शहीद हो गए थे। शनिवार को शहीद का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर लेकर साथी जवान लुहारी पहुंचे तो अंतिम दर्शनों को हजारों की संख्या में लोग पहले ही मौजूद थे। जिनके भारत माता की जयए वंदेमातरम,शहीद पिंकू कुमार अमर रहे के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। हर कोई शहीद के अंतिम दर्शनों को आतुर था।परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल था। पत्नी कविता और मां कमलेश देवी पिंकू कुमार का पार्थिव शरीर देखकर बेसुध हो गई। बेटी शैली और अंजलि भी पिता के अंतिम दर्शनों के वक्त फ फ क कर रो पड़ीं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। पिता जबर सिंह और भाई मनोज कुमार के आंसू भी पिंकू कुमार के अंतिम दर्शन के वक्त नहीं थम सके। ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। 
नौ माह के बेटे ने दी मुखाग्नि तो रो पड़े सब
अपने पिता को मुखग्नि देते हुए नौ माह का अर्णव पूरे घटनाक्रम से अंजान रहा। उसे पता भी नहीं था कि उसके पापा अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। पिंकू कुमार के भाई मनोज ने उसे गोद में लेकर पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दिलवाई। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग रो पड़े। 
लुहारी में नहीं मनाई गई दुल्हैंडी
शहीद पिंकू कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों ने दुल्हैंडी न मनाने का निर्णय लिया था। सोमवार को गांव में किसी ने रंग नहीं खेला। किसी घर में पकवान नहीं बने। हर कोई बस शहीद के अंतिम दर्शनों को और उन्हें श्रद्धांजलि देने को आतुर दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना था कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पिंकू कुमार पर सभी को गर्व है।
शहादत की खबर ने पल भर में किया त्यौहार का सूना 

बागपत के लुहारी गांव के जवान पिंकू दांगी के परिवार के सभी सदस्य होली के दिन होलिका पूजन की तैयारियों में व्यस्त थे कि अचानक बेटे की शहादत की खबर ने पल भर में त्योहार को सूना कर दिया।
2001 में हुए थे सेना में भर्ती     
दक्षिण कश्मीर के शोपियां के वनगाम क्षेत्र में बागपत जिले के लुहारी गांव के पिंकू दांगी आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए  पिंकु कुमार का जन्म 1983 में हुआ था। 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। ग्रामीण सुधीर दांगी व डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि पिंकु कुमार एक ऑपरेशन के तहत आंतकियों की तलाश में गए हुए थे। इनके साथ और भी जवान थे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts