भाजपा का नहीं खुला खाता, आप ने जीती 4 सीटें


नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने शालीमार बाग 62 एन सीट गवां दी है।
बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बना ली, जो जीत तक जारी रही। वहीं, चौधरी बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने आसानी से जीत हासिल कर ली। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा प्रत्याशी को इस सीट पर मात्र 105 वोट मिले। इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद समेत आप के तमाम नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts