पाँच दिवसीय विज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का तीसरा दिन

 

मेरठ।   बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में चल रही विज्ञान क्लब के कार्डीनेटर दीपक शर्मा के संयोजन में 5 दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक सरल प्रयोग के माध्यम से पृथ्वी की परीधि की गणना करनी सीखी। सभी को यह गतिविधि अति रूचिकर एवं सरल लगी जिससे उन्होने स्वयं उत्तर दिशा को ज्ञात कर अंकित किया। साथ ही उस स्थान पर पृथ्वी के अक्षांतर की भी गणना की।
    कार्यशाला के दूसरे चरण में एक अन्य महत्वपूर्ण गतिविधि का संचालन किया गया जिसके माध्यम से दीपक  शर्मा ने शिक्षको को सौर घड़ी की रचना करना सिखाया। साथ ही बीडीएस के प्रांगण में एशिया की 39वी सौर घड़ी की रचना की नीव रखी। सभी प्रतिभागी अपने-अपने सनडायल को बनाने की विधि जानकर अत्यन्त हर्षित हुये और उत्साहित थे कि खगोल विज्ञान की इस रचना जिसे हमने अब तक केवल जन्तर मन्तर एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहो पर देखा था इस गतिविधि के माध्यम से हम स्वयं बना पायेंगे।  गुरूवार के सत्र में कुछ शिक्षिकाओ ने भी अपने बनाये सरल लेकिन रूचिकर मॉडल एवं प्रयोग प्रदर्शित किये। साथ ही सफेद एवं काले रंग की टाइल्स प थर्मामीटर लगाकर धूप में रख कर उनके तापमान का अन्तर देखा और इस प्रयोग द्वारा यह जाना कि काला रंग ताप का उच्चतम अवशोषक है तथा सफेद रंग ताप की किरणों का सर्वोत्तम परावर्तक है ।प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उनके सफल परीक्षणंो के लिये बधाई दी ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts