मेरठ । सोमवार को सी.जे. डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर के तत्वाधान में 'साइबर सुरक्षाÓ से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को यूपी पुलिस शामली  के साईबर सिक्योरिटी में कार्यरत उपाधीक्षक कर्मवीर सिंह ने संबोधित किया।
प्रधानाचार्या डॉ अल्पना शर्मा ने पौधा देकर अतिथि का स्वागत किया। कर्मवीर ने भारत में बढ़ते 'साइबर अपराधÓ के बारे में सचेत करते हुए विभिन्न उदाहरणों के द्वारा बताया कि 'सोशल साइट या गूगल जहाँ एक तरफ हमारे जीवन में अनेक सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है वहीं दूसरी ओर हमारी जरा-सी असावधानी हमारे लिए हानिकारक भी हो सकती है।

कर्मवीर सिंह ने साइबर क्राइम क्रेकिंग, स्फूप मेल, फिंशिग वाइरस अटैक, ई-मेल हैकिंग, स्पेम मेल, वेब जैकिंग, 'डी-डासÓ, स्किमंग, 'आडेन्टिटी थैफ्टÓ एल आई.सी. 'व्हाट्स एप, इंस्ट्राग्राम, नेट बैंकिंग थैफ़्ट आदि विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी हमें अपने जाल में फंसा सकता है। उन्होंने साइबर अपराध के तरीकों   इंश्यारेंस पॉलिसी फ्राड, फेक ईमेल फ्राड, सोशल मीडिया फ्राड, जॉब फ्राड, ऑनलाइन लोन फ्राड आदि अनेक फ्राड के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसके प्रति जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस सतत रूप से चौबीस घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है। वह मानवीय सेवा के लिए तत्पर अनेक 'साइटÓ द्वारा अपने पुनीत कार्य को अंजाम दे रही है, चाहे वो महिला सुरक्षा से संबधित 'मिशन शक्ति हो या बुजुर्गो की देखभाल से संबंधित 'सवेराÓ आदि। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नामक साइट पर ऑनलाइन जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
प्रधानाचार्या डॉ अल्पना शर्मा जी ने कर्मवीर का आभार प्रकट किया तथा समय-समय पर अपने विद्यार्थियों के लिए भी मार्ग-दर्शन की अनुशंसा करते हुए कहा कि हम सभी को पुलिस प्रशासन पर पूर्ण भरोसा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts