लड़की के घर पर लटका मिला ताला



भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही लड़की से शादी करने के लिए चार अलग-अलग दूल्हे पहुंच गए जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। मामले में खास बात ये है कि इन दूल्हो के पहुंचने से पहले ही लड़की के घर पर ताला लटका मिला। जिसे देख चारों दूल्हों को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। घटना का खुलासा होने लड़कों के परिजनों के साथ पुलिस भी हैरान रह गई।
दरअसल हरदा का रहने वाला एक युवक गुरुवार को शादी करने के लिए भोपाल के कोलार इलाके के एक घर में पहुंचा। लेकिन यहां पर ताला लटका देख दूल्हे और उसके साथ आए रिश्तेदार हैरान रह गए। इन लोगों ने पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां बताए जा रहे नाम का कोई शख्स नहीं रहता। इसके बाद उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो मोबाइल भी बंद मिला।

शक होने पर दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने कोलार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। क्योंकि उनसे पहले ही थाने में इसी लड़की की शिकायत लेकर तीन दूल्हे पहुंचे हुए थे। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ कि इन चारों लोगों से लड़की और उसके परिजनों ने शादी के नाम पर ठगी की है।
मामले को लेकर एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हरदा के रहने वाले दूल्हे ने कोलार थाने में 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। छानबीन में यह भी पता चला है कि तीन लोग यह पूरा गिरोह संचालित करते हैं। जो भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर चूना लगाते हैं। पुलिस ने फोन नंबरों के आधार पर आरोपियों को पता लगाया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल है।

ठगी का तरीका बेहद शातिराना 

इन लोगों की ठगी का तरीका बेहद शातिराना होता था। यह लोग उन जिलों में जाकर प्रचार करते थे जहां पर अक्सर लोगों की शादियों में परेशानी आती है या उम्र ज्यादा होने के कारण दुल्हन नहीं मिलती। यह लोग ऐसे जिलों में प्रचार के दौरान अपना मोबाइल नंबर देते थे जिस पर दुल्हन ना मिलने और शादी में देरी से परेशान लोग फोन करते थे।
इसके बाद जब लोग इनसे संपर्क करते थे तो उन्हें भोपाल बुलाते थे। भोपाल पहुंचने पर गिरोह का एक शख्स लेबर चौक से 200 से ₹500 लेकर एक लड़की को लाते थे और उससे दुल्हन के रूप में लड़के के परिवार वालों से मिलवाया जाता था। जब लड़के को लड़की पसंद आ जाती थी तो उनसे ₹20000 की रकम ले जाती थी। थाने में शिकायत लेकर आएं पीड़ित लोगों से भी इन लोगों ने 20 -20 हजार की ठगी की थी। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और उनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts