उपमहानिरीक्षक ने दिया कंधा
कुशीनगर,18 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पड़रौना कोतवाली में नियुक्त मुख्य आरक्षी शम्भु राय की आज ड्यूटी से वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊ जिले के घोषी इलाके के रहने वाले 52 वर्षीय मुख्य आरक्षी शम्भु राय डयूटी के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे श्री राय की मौके पर ही मृत्यु हो गई1
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में शव को ले जाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सलामी के बाद कंधा दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।
No comments:
Post a Comment