मेरठ।जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही शासन ने जिले के 479 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के आरक्षण की भी घोषणा कर दी है। जिले के कुल 479 ग्राम पंचायतों में 171 पद अनारक्षित घोषित हुए हैं। वहीं 76 पद अनारक्षित (महिला), 80 पद ओबीसी, 47 पद ओबीसी(महिला), 67 पद एससी और 38 पद एससी (महिला) के लिए सुरक्षित किए गए हैं। शासन ने आरक्षण तय कर ब्लाक के आधार पर सभी वर्गों के लिए सीटें तय कर दी हैं।
पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह की ओर से सभी जिलों के ग्राम प्रधानों के आरक्षण को लेकर आदेश जारी किया गया है। ब्लाक की कुल सीटों के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की गई है। जिले में सबसे अधिक 54 ग्राम पंचायतें परीक्षितगढ़ ब्लाक में हैं। वहां 54 में से 20 पद अनारक्षित, नौ पद अनारक्षित(महिला) नौ पद ओबीसी, पांच पद ओबीसी महिला और सात पद एससी, चार पद एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। साफ है कि आरक्षण की इस व्यवस्था से गांवों में काफी उलटफेर हो जाएगा। अब जिला स्तर से पंचायतों के नाम तय कर आरक्षण का प्रस्ताव जारी किया जाएगा। जिले में अनुसूचित जाति‌(एसटी) की जनसंख्या शून्य होने के कारण इस वर्ग को कोई आरक्षण का प्रस्ताव नहीं किया गया है।
ब्लाक वार ग्राम प्रधानों का आरक्षण इस तरह किया गया
ब्लाक एससी महिला एससी ओबीसी महिला ओबीसी महिला अनारक्षित कुल पद
मेरठ 02 04 02 04 03 06 21
जानीखुर्द 04 07 04 07 07 15 44
रजपुरा 04 07 04 08 07 15 45
खरखौदा 02 03 03 05 05 12 30
रोहटा 04 06 04 06 05 14 39
सरधना 02 04 04 06 07 16 39
सरुरपुर 01 02 03 04 05 12 27
दौराला 04 07 05 08 06 15 45
मवाना 04 08 05 08 07 15 47
माछरा 03 04 04 07 07 17 42
परीक्षितगढ़ 04 07 05 09 09 20 54
हस्तिनापुर 04 08 04 08 08 14 46
कुल 38 67 47 80 76 171 479
इस तरह हुआ है ग्राम प्रधानों का आरक्षण
171 अनारक्षित
76 अनारक्षित महिला
80 ओबीसी
47 ओबीसी महिला
67 एससी
38 एससी महिला
479 कुल

No comments:

Post a Comment

Popular Posts