खूबसूरती और प्रापर्टी के चक्कर में गई टीचर की जान

बरेली। मोहब्बत,खूबसूरती और प्रापर्टी के चक्कर में एक टीचर की जान उससे दस साल छोटी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ले ली। टीचर की दस साल छोटी पत्नी का दिल उसके हमउम्र दोस्त पर आया तो उसने टीचर पति को रास्ते से हटाने का ऐसा खौफनाक प्लान बनाया कि पुलिस भी जानकर हैरान हो गई। मृतक टीचर अवधेश गंगवार हमेशा करते थे कि खूबसूरती खतरनाक होती है। यहीं खूबसूरती उनकी जान की दुश्मन भी बन गई। दस साल छोटी पत्नी ने मोहब्बत और प्रॉपर्टी के लिए पति को रास्ते से हटाने की खतरनाक साजिश रची। इससे पहले पति की मां के कत्ल की योजना थी। लेकिन वह मायके जाने की वजह से बच गईं।

फिरोजाबाद के नारखी के भीतरी निवासी बाबू सिंह के बेटे अवधेश की शादी थाना नारखी के क्षेत्र खेरिया निवासी अनिल फौजी की बेटी विनीता के साथ 2010 में हुई थी। पति पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद चला आ रहा था। दोनों की उम्र में करीब दस साल का अंतर था। विनीता के घर में उसके भाई प्रदीप का हमउम्र दोस्त आगरा के ही अंकित का आना जाना था। अंकित से विनीता के प्रेम संबंध हो गये। इस वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में और तल्खी आ गई।

 
शादी के डेढ़ साल तक विनीता अपने ससुराल नहीं गई। बाद में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। हिस्ट्रीशीटर चीकू ने ही पंचायत कराई थी। इसके बाद अवधेश पत्नी को रखने के लिये तैयार हुये थे। टीचर अवधेश का एक भाई रमेश फिरोजाबाद में रहता है। अवधेश की मां अन्नपूर्णा बरेली के कर्मचारीनगर में उसके साथ रहती थी। वह अपनी मां की काफी बात मानता था। विनीता सिंह को ये बात अच्छी नहीं लगती थी। सास मामले में सबसे बड़ी रुकावट थीं। इस वजह से पहले अवधेश की मां की हत्या करने की साजिश रची गई थी, लेकिन वह मायके चली गईं। इस वजह से बच गईं। बाद में कातिलों ने अवधेश को ठिकाने लगा दिया। पति पत्नी में उम्र का फासला, विश्वास में कमी, प्रापर्टी और विनीता की खूबसूरती अवधेश सिंह की मौत का कारण बन गई।अवधेश की हत्या कर उसे खेत में दफनाया गया था। उस खेत की कई बार जुताई हुई, लेकिन शव काफी गहराई में था इसलिए वही बाहर नहीं आ सका। जब अभियुक्त ने जानकारी दी कि इस खेत में अवधेश का शव दफनाया था तो जुताई के चलते पुलिस भी भ्रमित रही लेकिन अन्दाजे से उस जगह को काफी दूरी तक चिह्नित कर खुदाई की गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts