बागपत। दिन निकलते ही भतीजों ने अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बेखौफ भतीजों ने लाश के पास ही खड़े होकर पूरे गांव में ऐलान किया कि जो भी उनके खिलाफ गवाही देगा या कोई कानूनी कार्रवाई करेगा उसका भी यहीं अंजाम होगा। इसके बाद बेखौफ हमलावर फरार हो गए। घटना थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव पांची की है। जहां पर आज सुबह गोलियां की आवाज से दहशत मच गई। दिन निकलते ही भतीजों ने अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्य के बाद काफी देर तक लाश गांव में ही पड़ी रही। किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है। पांची निवासी 60 वर्षीय इनामुलहक बुधवार सुबह सात बजे अपने पुत्र जुबैर के साथ बस स्टैंड स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए घर से निकला था। पूर्व प्रधान नासिर के घर के समीप इनामुलहक के दो भतीजे मिले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। विवाद बढ़ने पर भतीजों ने ताऊ इनामुलहक की गोली मारकर हत्या कर दी। जुबैर ने किसी तरह जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हत्या का कारण पुराना पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन के लिए कई बार ताऊ और भतीजोंं के बीच विवाद हो चुका था। इसके बाद भतीजों ने ताऊ को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन कोई भी हमलावरों के खौफ के चलते कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
No comments:
Post a Comment