शर्मनाक 


 हत्यारोपी सिर को काट कर लेगये , शमशान के पास मिला शव 

 

मेरठ।एक तरफ प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद मिशन शक्ति का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। इसका असर कही नहीं दिखाई दे रहा है। मेरठ के समर गार्डन के पास सुहैल गार्डन में किसी  ने एक महिला की हत्या की उसके अनगिनित टुकडे कर डाले । महिला की पहचान छिपाने के लिये हत्यारोपी सिर केा अपने साथ ले गये। शव के टुकडे चार बोरो मे भर कर फेंक गया। फिलहाल महिला की शिनाक्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

   लिसाड़ीगेट थाने के सुहैल गार्डर और परतापुर थाने के बजोट गांव के बीच में श्मशान के अंदर बोरा पड़ा था, जिसके अंदर से आसपास के लोगों को बदबू आ रही थी। तभी लोगों ने बोरे में अंदर शव होने की आशंका जाहिर की। उसके बाद यूपी.112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को खोला, जिसके अंदर से महिला का टुकड़ों में शव मिला। उसके बाद लिसाड़ीगेट और परतापुर थाने को सूचना दी गई। परतापुर थाने से एएसपी कृष्ण विश्नोई और लिसाड़ीगेट से इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे।
बोरे से शव को निकालकर देखा गया कि हाथ और पैर एवं शरीर के अन्य भागों के कई कई टुकड़े किए हुए थे। पहचान छिपाने के लिए महिला की गर्दन को आरोपित काट कर अपने साथ ले गए। एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि घटना स्थल लिसाड़ीगेट का है। ऐसे में लिसाड़ीगेट पुलिस कार्रवाई कर रही है, जिस तरह से शव बोरे के अंदर से मिला है। उससे साफ है कि महिला की किसी से गहरी रंजिश थी। अपना गुस्सा उतारने के लिए महिला के शव के टुकड़े कर दिए गए। महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं मिले है। शव इस तरह कटा हुआ था कि महिला की उम्र तस्दीक करना भी मुश्किल हो रहा है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर पड़ताल कराई गयी।
थानों में मिसिंग महिला एवं युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही
महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास एरिया के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। ताकि बोरे को वहां पर लोकर डालने वाले की पहचान की जा सकें। साथ ही सभी थानों में महिला एवं लड़कियों की मिसिंग सूचनाएं एकत्र की जा रही है।
चेहरे और कपड़े भी ले गए हत्यारोपित
महिला की पहचान छिपाने के लिए आरोपित उसकी गर्दन काटकर चेहरा अपने साथ ले गए। साथ ही महिला के कपड़े भी उतार ले गए है। ऐसे में महिला की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से ही हत्यारोपित तक पुलिस पहुंच सकती है। महिला का डीएनए टेस्ट कराकर उम्र तस्दीक की जाएगी।
एसएसपी  अजय साहनी ने कहा कि महिला के टुकड़ों में मिले शव की पहचान कराने के लिए टीम लगा दी गई। पहचान होने के बाद हत्यारोपितों तक पुलिस पहुंच जाएगी। प्रथम जांच में महिला की रंजिशन हत्या का मामला सामने आ रहा है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts