मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित सूर्य सिटी कॉलोनी में शुक्रवार को घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन पर झपट्टा मारा। पीडि़त महिला ने बदमाश की कमीज का कॉलर पकड़ लिया, जबकि साथ में खड़ी सहेली ने बदमाश की बाइक पकड़ ली। इस बीच बदमाश ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। जिस कारण बाइक के साथ दोनों महिला बाइक के साथ घिसटती चली गई। जिस महिला ने बाइक को पकड़ा था, उसका हाथ छूट गया। जबकि कॉलर पकडऩे वाली महिला करीब सौ मीटर तक घिसटती गई, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। तमाशबीन कॉलोनी वालों ने बदमाश को पकडऩे तक का प्रयास नहीं किया। बदमाश आसानी से फरार हो गया। रोहटा रोड स्थित सूर्य सिटी कॉलोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। शुक्रवार को महिला अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश हेलमेट पहने आया और कॉलोनी में उसने करीब तीन-चार चक्कर गलियों में लगाए। घर के बाहर खड़े लोग समझ नहीं पाए। इस दौरान बाइक सवार बदमाश घर के बाहर खड़ी दोनों महिलाओं के पास आया तभी किराएदार महिला के गले पर बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ दी। शोर-शराबे के बीच पीडि़त महिला ने बदमाश के कमीज की कॉलर पकड़ लिया, जबकि साथ में खड़ी उसकी सहेली ने बदमाश की बाइक को पकड़ा। इस बीच कॉलोनी के लोग खड़े देख रहे थे मगर किसी ने भी महिलाओं को बचाने और बदमाश को पकडऩे का प्रयास नहीं किया। मौका पाकर बदमाश ने अपनी बाइक की रफ्तार तेज कर दी जिस कारण दोनों महिलाएं बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस बीच सहेली का हाथ बाइक से छूट गया और वह गिर पड़ी जबकि पीडि़त महिला बदमाश को पकडऩे की वजह से करीब 100 मीटर तक गिर गई थी चोट लगने के कारण उसका भी हाथ छूट गया और बदमाश आसानी से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना पर योगिपुरम चौकी इंचार्ज सूरज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बदमाश की आसपास के क्षेत्रों में भी काफी तलाश किया, मगर वह पकड़ में नही आ सका। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। बदमाश पकड़ा। पुलिस टीम लगा दी गई है।
No comments:
Post a Comment