आगजनी के बीच पथराव पुलिस ने छोडे आंसू गैस के गोले 


हाथरस।   पुलिस द्वारा दुष्कर्म पीडि़ता के शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार किए जाने से वाल्मीकि समाज में आक्र्रोश है। जैसे ही समाज के लोगों और दलितों को इसकी जानकारी हुई पूरा हाथरस सुलग गया। सड़कों पर उतरे आक्र्रोशित लोगों ने दुकानों को बंद करवा दिया और पथराव,रोड जाम कर दिया। आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर बुधवार वाल्मीकि समाज के लोग हाथरस के रामलीला मैदान के पास पुलिस से भिड़ गए।
इस दौरान जमकर पथराव हुआ। पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोडऩे पड़े। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी हुई है। टप्पल में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रशेखर की रिहाई के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। दुष्कर्म पीडि़ता की मौत के दूसरे दिन बुधवार को शहर में बवाल हो गया। गुस्साए वाल्मीकि समाज के  लोंगों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से नोक-झोंक हो गई। सासनी गेट चौराहा पर पथराव के साथ आगजनी भी हुई। यहां पर जाम लगा मथुरा बरेली राजमार्ग बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारी यहां से तालाब चौराहा पर भी आ पहुंचे। इससे बाजारों में भगदड़ मच गई और पूरा शहर बंद हो गया।
प्रदर्शनकारी आरोपितों का फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। बुधवार की सुबह से ही वाल्मीकि समाज के लोग इस कांड के विरोध में सड़कों पर उतर आए। नगर पालिका में प्रदर्शन करते हुए ताले लगवा दिए। यह प्रदर्शन जुलूस के रूप में परिवर्तित हो बाजारों की ओर कूच कर गया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बाजारों को बंद कर रहे थे। बागला मार्ग कोमल काम्पलेक्स पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस की नोंक.झोंक हुई। प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए।
यहां से वे कूच करते हुए सासनी गेट चौराह पर आ गए जहां पुलिस से फिर झपड़ें हुई तो पथराव कर दिया। साथ ही एक बाइक में भी आग लगा दी। यहां पर जाम लगा दिया गया। इससे पूरे बाजारों में भगदड़ मच गई। पूरा शहर बंद हो गया। प्रदर्शकारी यहां से तालाब चौराहा की ओर कूच गए और आगरा.अलीगढ़ भी जाम कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ लाठीचार्ज करते हुए दौड़ा दिया हैं। इसकेे बाद भी जगह.जगह प्रदर्शन हो रहा हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts