संयुक्त राष्ट्र में प्रतिष्ठित इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल  से जुडे मििहला आयोग का बना सदस्य 

 वरिष्ठ संवाददाता
 

नयी दिल्ली  भारत ने चीन को बड़ी मात दी है। संयुक्त राष्ट्र में प्रतिष्ठित इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल  ईसीओएसओसी में जगह बनाने के लिए भारत का चीन से मुकाबला हुआ है। जहां सदस्य देशों ने भारत का साथ दिया।भारत काउंसिल से जुडेे महिला आयोग का सदस्य बन गया है और चार साल इस पद पर रहेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। टीएस तिरुमूर्ति ने लिखा, भारत ने प्रतिष्ठित  सीट हासिल कर ली है। भारत महिलाओं की स्थिति पर आयोग  का सदस्य चुना गया है। यह बताता है कि महिलाओं को लेकर हमारी प्रतिबद्धता किस तरह की है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम कितना काम कर रहे हैं। इस समर्थन के लिए सभी का आभार।
यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वीमेन के सदस्य के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन के बीच मुकाबला हुआ था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की, लेकिन चीन को आधे सदस्य देशों के वोट भी नहीं मिले। 
पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चालबाजियां करने से बाज नहीं आ रहा। ताजा जानकारी के अनुसार चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रहा है। जबकि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए उच्च स्तरीय बातचीत हो रही है। अधिकारियों ने बताया, सीमा पर अपना संचार तंत्र मजबूत करने के लिए चीनी सेना पैंगोंग झील के दक्षिण भाग में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रही है। पीएलए की मंशा सीमा पर लंबे समय तक रुकने की है। अधिकारी के मुताबिक, भारत की चिंता यह है कि वे झील के दक्षिणी हिस्से में केबल बिछाने का काम तेजी से कर रहे हैं। 1 महीने पहले  झील के उत्तरी इलाके में भी इसी तरह की केबल बिछाई थी। सैटेलाइट तस्वीरों में पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से की रेत वाली जगहों पर असामान्य लाइनें नजर आई हैं,इसके बाद अलर्ट कर दिया गया है। इसका नतीजा है चीन विश्व को अपना दुश्मन बनाता जा रहा है। जिसका परिणाम सबसे दिखाई दे रहा है। चीन वर्तमान में समय विश्व से अलग थलग पडता जा रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts