दिन में भगवा रंग में रंगा शहर, तो शाम को बनी दिवाली 
मेरठ।  रामभूमि पूजन को लेकर जहां पूरे देश में उत्साह दिखाई दिया। वहीं पूरा मेरठ भक्ति मय हो गया। औघडऩाथ मंदिर को सजाया गया।  दुकानों से लेकर घरों पर भगवा झंडे फहरा गया। रात होते ही दीपावली का माहौल बन गया। पूरा शहर रोशनी से नहागया। घर-घर रात के लिए अभी से दीप जलाने की तैयारी की जा रही है। 
मेरठ में भव्य तैयारियों के बीच एक खास बात यह रही राजनेता से लेकर समान्य जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा व जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल शारदा रोड स्थित कार्यालय पर हवन पूजन किया। इसी बीच भूमि पूजन के बाद अशोक शर्मा ने होली भी खेली। वहीं भूमि पूजन महावीर जयन्ती भवन में जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितु राज जैन के नेतृत्व में ओमकार मंत्रों के उच्चारण से किया गया। इसी बीच लोगों ने राम मंदिर भूमि पूजन का भव्य नजारा लोगों ने टीवी के माध्यम से घर पर रहते हुए देखा। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से  नहा गया। महिलाओं ने घरों में  दीप जलाये तो युवाओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए जय  श्री राम के नारे लगाये ।यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। 
  वही सामाजिक संस्था के अध्यक्षा अनुभूति चौहान समेत संस्था की अन्य सदस्यों ने जय श्री राम के नारे के साथ आतिशबाजी सोशल डिस्टेंस के साथ की। इस संस्था की सभी सदस्यों अपने  घरो दीये जलाए। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts