छात्राओं को एलबेण्डाजोल टेबलेट खिलाकर किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ
जनपद में 17 लाख बच्चों को दवा खिलाना है लक्ष्य रखा
मेरठ । हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इन्टर कॉलिज सिविल लाइन्स, में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ जिला अधिकारी डा. विजय कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बच्चों को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाकर किया।
जिला अधिकारी डा. विजय कुमार सिंह के द्वारा बच्चों एवं अभिभावको व अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एल्बेेडाजॉल की टेबलेट बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। यह (01-19) वर्ष के सभी बच्चो/किशोर/किशोरियो ं को कृमि नियंत्रण की दवाई (एल्बेंडाजॉल) सभी स्कूलों आँगनवाड़ी केन्द्रों पर 1796159 बच्चों को निःशुल्क खिलायी जायेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया के द्वारा बताया कि 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चुरा करके, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चो को 1 गोली चुरा करके एवं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चो को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलायी जायेंगीं। यह गैर-पंजीकृत और स्कूल ना जाने वाले बच्चों को भी यह दवाई नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र में खिलायी जायेंगी।
नोडल अधिकारी, एन.डी..डी. डा. अतुल कुमार के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की विस्तार से जानकारी देते हुए जनसमुदाय को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता हैं। छुटे बच्चों को माप अप दिवस- 14 अगस्त 2025 को (राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस) के दिन मॉप अप दिवस पर (एल्बेंडाजॉल) की गोली खिलाई जायेगी।
डा.उपासना वर्मा, प्रधानाचार्य हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इन्टर कॉलिज सिविल लाइन्स, मेरठ के द्वारा सभी अतिथियोें को स्वागत किया एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान किया एवं अपने स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाने की अपील की तथा अध्यापकों एवं कर्मचारियों का राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम मेंपूर्ण सहयोग रहा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का संचालन अराधना के द्वारा किया गया एवं हर
घर तिरंगा कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमति रशमी दयाल के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के विषय में डी.सी.पी.एम. हरपाल सिंह द्वारा जानकारी दी गयी एवं यूनीसेफ की डी.एम.सी. नजमुन निशा का पूर्ण सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में आई.सी.डी.एस के राम सेवक सी.डी.पी.ओ. व स्वास्थ्य विभाग के राजीव त्यागी शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, चिकित्सा अधिकारी डा. प्रीति, सुशील कुमार, सचेत सरन, मनीष पाल व स्कूल की अध्यापिका संगीता, नीलम सक्सेना, रूपाली, रीना सिंह, शालिनी, मंजू प्रकाश तथा शहरी क्षेत्र की आशाओं एवं ए.एन.एम. द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
No comments:
Post a Comment