धौला कुंआ के पास मुठभेड में आईईडी डिवाइस के साथ एक आतंकवादी दबोचा 
 नयी दिल्ली। देश की राजधानी में कडी सुरक्षा के बाद भी इस्लामिक स्टेट ने अपनी दस्तक दे दी है। शनिवार की सुबह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने धौला कुंआ के पास मुठभेड में इस्मालिक स्टेट से एक  आंतकवादी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस नेआईईडी को बरामद किया है। गिरफ्तारी से पूर्व आंतकी ने फरार होने के  लिये पुलिस पर गोली चलायी। पुलिस के आधाधिकारी उससे पिलहाल पूछताछ करने में जुटे है। 
दिल्ली पुलिस स्पेल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आईईडी -ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।उन्होने बताया इसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। जिस पर यह कार्यवाही की गयी है।   बता दें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ  इराक एंड सीरिया आईएसआईएस भारत में अपने नापाक मंसूबों को लंबे समय से अंजाम देने की फिकार में है। वह लगातार युवाओं के दिमाग में जहर घोलने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को ही दिल्ली की एक अदालत के सामने दो आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आतंकी संगठन देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए युवाओं को भर्ती कर अपना आधार मजबूत करना चाहता था।


 ज्यादा जानकारी के लिये देखते रहे न्यूज प्रहरी प्रखर ...... 


 अगर आपको न्यूज अच्छी लगे को उसको आगे शेयर करें .... 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts