मेरठ। शुक्रवार को परतापुर स्थित एक गोदाम में एनसीईआरटी की किताबों की अवैध तरीके से छपाई के मामले में राजनैतिक तूल पकडऩे के बाद भाजपा ने अब अपने पदाधिकारी से पल्ला झाड़ते हुए संजीव गुप्ता को भाजपा पार्टी के सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एनसीआरटी की अवैध तरीके से छपाई के मामले को भाजपा ने संज्ञान में लेते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पत्र जारी कर संजीव गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ को पार्टी के समस्त दायित्वों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
जिस प्रिटिंग प्रेस में  एनसीईआरटी की किताबों की फर्जी तरीके से छपाई हो रही थी वह प्रिटिंग प्रेस भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता की बताई जा रही है। जबकि गोदाम सचिन गुप्ता का बताया जा रहा है। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो प्रदेश अध्यक्ष ने इसको संज्ञान में लेते हुए महानगर अध्यक्ष को तुरंत कार्यवाही करने के लिए कहा। जिस पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने तत्काल एक्शन लेते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता को महानगर उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया। इसके अलावा उनको पार्टी के अन्य दायित्वों से भी निलंबित कर दिया गया है। सवाल  यह उठता है पार्टी ऐसे लोगों को पार्टी में  महत्वपूर्व पद पर क्यों रखती है। जो पार्टी की छवि को खराब करें। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts