चेतन चौहान  को  दी श्रद्धांजलि 

 
 मेरठ। क्रीड़ा भारती जिला मेरठ द्वारा मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश  रहे  मंत्री चेतन चौहान के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। 


जिलाध्यक्ष डॉ सन्दीप चौधरी ने कहा कि चेतन चौहान का असमय चले जाना क्रीड़ा भारती एवम् खेल जगत के लिए बेहद दुखद है। चेतन चौहान महान क्रिकेटर होने के साथ ही साथ कार्यकर्ताओं की भावनाओ को समझने वाले राज नेता थे, कोई भी कार्यकर्ता उनसे मिलकर अपनी बात रख सकता था एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं के साथ समान व्यवहार रखते थे।  क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आले हैदर  ने कहा कि चेतन चौहान का जाना खेल एवम् खिलाडिय़ों के लिए भारी क्षति है ।


 क्रीडा भारती के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख राजन कुमार ने कहा जिस प्रकार वो हर वर्ग के खिलाड़ी से तन्मयता से मिलते थे खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते थे उनका वो कुशल व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा।चेतन चौहान ने बहुत कुशलता से क्रीड़ा भारती का संपूर्ण भारत में विस्तार किया यह उनकी संगठनात्मक दक्षता का परिचायक है। अंत में सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की और चेतन चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्रीडा  भारती के कपिल त्यागी, संजय सैनी, अभिमन्यु महाजन,रविन्द्र कुमार, श्वेता मैनी, ऋषिपाल, दीपक कुमार, उप क्र ीडा अधिकारी भूपेंद्र यादव, बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी आदि रहे ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts