सिद्धार्थ रॉय कपूर स्टारर मलंग का बन सकता है सीक्वल 

टीम न्यूज पं्रहरी ,मुबंई। मोहित सूरी निर्देशित फि़ल्म मलंग को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। आदित्य रॉ
य कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स से सजी फि़ल्म को नेटफ्लिक्स पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इसके मेकर्स भी सीक्वल में दिलचस्पी ले रहे हैं। 


साल के शुरुआत में रिलीज़ हुई फि़ल्म मलंग को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। मोहित सूरी निर्देशित फि़ल्म के मेकर्स अब इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि निर्माकता अंकुर गर्ग ने की है। उनका कहना है कि सिनेमाघर के बाद ओटीटी पर मिल रही अच्छी प्रतिक्रियाओं ने उन्होंने मलंग बनाने के लिए प्रेरित किया है। 

मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर आशिकी 2 के बाद मलंग में एक साथ नजऱ आए। यह एक एक्शन पैक्ड लव स्टोरी है। आदित्य सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार धमाकेदार एक्शन करते नजऱ आए थे। फ़िल्म के अंत को देखते हुए उसमें सीक्वल की भरपूर संभावनाएं थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी या नई कहानी और कास्ट के साथ निर्माता आगे बढ़ेंगे। यह देखना भी दिलस्चप होगा कि आदित्य और मोहित की जोड़ी क्या कमाल करके दिखाती है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts