ईद की नमाज पढऩे को लेकर दो पक्षों में पथराव.चाकूबाजी
महिलाओं समेत 1 दर्जन लोग घायल
न्यूज प्रहरी ,मेरठ। ईद की नमाज को लेकर जहां आज पूरे जिले में शांति का माहौल था। सभी लोग घरों में ईद मना रहे थे। वहीं जिले के थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में ईद की नमाज पढऩे को लेकर दो पक्ष आमने.सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार भी चले। जिसमें महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। पथराव और चाकूबाजी की सूचना पुलिस को मिली तो आलाधिकारियों की गाडियां घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर के लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में आज सोमवार को ईद की नमाज पढऩे को लेकर दो पक्षों में पहले तो महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के आदमी भी गाली में आ गए और एक.दूसरे से गाली गलौज करने लगे। बात बढऩे पर पथराव भी हो गया और चाकूबाजी भी शुरू हो गई।लक्खीपुरा निवासी निजाम मलिक का कहना है कि उसका पडो़सी रियाज मलिक अपने मकान में ईद की नमाज पढा़ रहा था। उसने रियाज से कहा कि उसके बेटे हाफिज अनस को भी नमाज पढा़ दे। लेकिन ऐसा करने से रियाज ने मना कर दिया। इस बात को लेकर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्?या में आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हुआ और फिर लाठीकृडंडे चलने लगे। दोनों पक्ष के लोग धारदार हथियार निकालकर ले आए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। तेजाब की बोतलें चलने की भी सूचना है।
मारपीट और पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकडक़र थाने में ले आई। वहीं घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताते है कि दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। मौके पर पहुंचे एसओ लिसाडी गेट प्रशांत कपिल ने बताया विवाद नमाज पढने को लेकर हुआ था। अब मामला शांत है। दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। इन सभी पर लॉकडाउन के उल्लंघन पर भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment