न्यूज़ प्रहरी, छतारी, बुलंदशहर :शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने शाखा प्रबंधक पर अभद्रता सहित धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी को भेजते हुए कार्रवाही की मांग की है। किसानों ने शाखा प्रबंधक पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है।
छतारी क्षेत्र के गांव चौढेरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा स्थित है। जिससे क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों के बैंक खाते इसी बैंक शाखा में खुले हैं। गुरुवार को क्षेत्र के गांव बरखेड़ा-हसनगढ़ी, समसपुर, कीरतपुर, बिकुपुर-रामनगर, पंडराबल सहित जयरामपुर के दर्जनों किसानों सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बैंक के शाखा प्रबंधक पर अभद्रता सहित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत भेजते हुए प्रबंधक खिलाफ कार्रवाही की मांग की है। शिकायत में बताया बैंक के शाखा प्रबंधक का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नही है। ऐसे में भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय लोगों को नही मिल रहा हैं। जबकि सरकार द्वारा किसानों सहित अन्य लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिये जाने के निर्देश दिए हैं। उसी दौरान बैंक उपभोक्ताओं ने बताया बीते काफी समय से बैंक में लोगों को पर्याप्त धनराशि नही मिल रही है। किसानों ने बताया बैंक प्रबंधक की समस्या का समाधना नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर नरेंद्र, देवेंद्र, कुमारपाल, शिवकुमार, हरेंद्र, जयवीर, जुगेश, कालीचरण, यशदेव, कालू, हरिओम, चेतन सहित दर्जनों मौजूद रहे हैं।
No comments:
Post a Comment