गौकशी के आरोपियों पर होगी कठोर कार्रवाही : तिवारी
न्यूज़ प्रहरी बुलंदशहर, छतारी : शुक्रवार को नवनियुक्त थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गुरुवार को गांव सरभन्ना में हुई गौकशी की घटना में तत्काल थाना प्रभारी रमाकांत यादव की तहरीर पर गांव सरभन्ना निवासी सलमान पुत्र हनीफ, जावेद पठान पुत्र काले खां पठान, शमीम पुत्र हबीब खां सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया गोकशी की घटना में लिप्त आरोपितों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी की आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उसी दौरान उन्होंने बताया अब क्षेत्र में जुआ, सट्टा सहित कोई अवैध कामों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment