जनता कर्फ्यू को मिला जनता का साथ
तभी कोरोना हारेगा देश जीतेगा
सड़के रहीं सूनी, लोगों ने किया अपने को घरों में बंद न्यूज प्रहरी नोएडा, २२ मार्च २०२०। चारों तरफ सड़कों पर सन्नाटा, न वाहनों का शोर, न लोगों का हंगामा। शहर के हालात देख कर साफ नजर आ रहा था कि जनता कर्फ्यू पर पूरा देश एकजुट है, सभी लोग प्रधानमंत्री के साथ हैं। जनता कर्फ्यू में पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी सराहनीय रही।रविवार को जनता कर्फ्यू की वजह से ऑटो, बस कैब, मेट्रो सभी दिन भर ठप रही। ऑटो यूनियन ने शनिवार को ही ऑटो न चलाने की घोषणा कर दी। शहर की हाईराइज सोसायटी हो या साधारण कालोनी, सभी में लोगों की आवाजाही बंद रही। पुलिस १४० टीमें, १३ रैपिड एक्शन टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ दिन भर सड़कों पर मुस्तैद रहीं। जिला अधिकारी बीएन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनुराग भार्गव स्वयं स्थित पर नजर बनाए रहे। लोग घरों में दिन भर सफाई व्यवस्था में जुटे रहे या उन्होंने टीवी देख कर समय गुजारा। शाम को ठीक पांच बजे ताली, थाली, शंक, मंजीरा बजाकर लोगों ने उन सभी लोगों का आभार जताया जो कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं।
नोएडा में सामने आया कोरोना का छठां मामला
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर अब छह हो गई है। ग्रेटर नोएडा में कोरोना से पीड़ित एक नया मामला सामने आया है। जिले के अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। अल्फा-१ का रहने वाला मरीज अभी हाल में ही दुबई से लौट कर आया था। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित का सैंपल १८ मार्च को लिया गया था। शनिवार शाम को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मरीज को कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ;जिम्स में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग 6396776904 और०१२०-2569901
नंबर पर कॉल कर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ कर सकते हैं।
जिम्स में भर्ती संक्रमित की संख्या हुई चार
जिम्स में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति को भर्ती कराया गया। इसके साथ ही यहां भर्ती होने वाले संक्रमित लोगों की तादाद चार हो गई है। वहीं यहां शनिवार को १८ संदिग्ध कोरोना की जांच को पहुंचे। इनके सैंपल लेकर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र भेजा है। अब तक संस्थान में कुल २६४ लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिम्स प्रशासन ने बताया कि नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाला दंपती संक्रमित दस दिन पहले फ्रांस से लौटा था।शनिवार को आई रिपोर्ट में पति में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे जिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। अब तक जिले में कोरोना के ६ मामले सामने आ चुके हैं। हालांकिए इनसें से एक दिल्ली में भर्ती है। वहीं बुधवार को कोरोना के आए मामले के बाद जिम्स में भर्ती होने वालों की तादाद चार हो गई है। वहीं शनिवार को १८ लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। अब तक कुल २६२ के सैंपल लिए जा चुके हैं।

No comments:
Post a Comment