न्यूज़ प्रहरी 24X7 |मेरठ| एमआईईटी के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने डेडीकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के मेरठ सेक्शन का साइट विजिट किया। इस दौरान छात्रों ने निर्माण में उपयोग आने वाले अनेकों न्यूनतम उपकरणों और प्रणालियों जैसे की मोटर ग्रेडर, कंक्रीट पंप, बैचिंग प्लांट एवं प्री-कास्टिंग प्लांट को कार्य करते देखा और समझा। इसके अतिरिक्त छात्रों ने प्रयोगशाला में किए जाने वाले तमाम प्रशिक्षण का भी अध्ययन किया। छात्रों ने पुल बनाने के लिए न्यूनतम तकनीक फ्री स्ट्रेसिंग प्रणाली को भी विस्तार से समझा। इस अवसर पर कार्यरत परियोजना अधिकारी विकास दत्त, गजेंद्र सिंह राठौर और विक्की ने छात्र-छात्राओं को पूरी कार्यप्रणाली एवं परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान एमआईईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से प्रोफेसर अशोक कुमार गर्ग, सुमन एवं दिनेश आर्य ने छात्र-छात्राओं का नेतृत्व किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...


No comments:
Post a Comment