सरकारी अस्पतालों में 31 मार्च तक ओपीडी बंद
- मरीजों का दबाव कम करने के लिए लिया गया निर्णय
- फीवर डेस्क और इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू
- न्यूज प्रहरी गाजियाबाद। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम करने के लिए शासन स्तर से 31 मार्च तक के लिए ओपीडी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का असर शनिवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में देखने को मिला। जिला एमएमजीए,संयुक्त अस्पताल में ओपीडी बंद कर दी गई हैं। वहींए जिला महिला अस्पताल में ओपीडी को ही इमरजेंसी में तब्दील कर दिया गया है।
-
कोरोना से बचाव के लिए शासन ने 31 मार्च तक सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिले के दोनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी को बंद कर दिया गया। ओपीडी करने वाले डॉक्टर्स को इमरजेंसी में अटैच किया गया है। दोनों सरकारी अस्पतालों को सैनिटाइज किया गया हैए जिससे किसी भी प्रकार का संक्रमण न रहे। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती रहा थाए शुक्रवार को मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार को पूरे अस्पताल को भी सैनिटाइज किया गया है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस डॉ रविंद्र राणा ने बताया अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं, फीवर डेस्क ही संचालित रहेंगी। इसके अलावा अन्य सामान्य ओपीडी को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिन लोगों को कोई ऐसी बीमारी है जिसका उपचार जरूरी है तो वह इमरजेंसी में आकर इलाज करा सकते हैं। संयुक्त अस्पताल में भी सामान्य ओपीडी को बंद कर दिया गया है। यहां भी कोरोना के चार संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। सीएमएस डॉ. नरेश विज ने बताया अस्पताल आने वाले मरीजों को इस सम्बंध में जानकारी दी जा रही है कि वह मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही अस्पताल आएं।
महिला अस्पताल की ओपीडी को इमरजेंरी में बदला
महिला अस्पताल में शनिवार सुबह केवल इमरजेंसी वाले मरीजों को ही रोका गया। सीएमएस डॉ दीपा त्यागी ने बताया अस्पताल में गर्भवती महिलाएं ही ज्यादा आती हैं। ऐसे में जिनकी जांच और उपचार जरूरी है उन्हें ही अस्पताल आने को कहा गया है। ओपीडी को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है बल्कि ओपीडी को ही इमरजेंसी में तब्दील कर दिया गया है। सामान्य रोगियों को हालात सुधरने तक अस्पताल नहीं आने को कहा गया है। अस्पताल में सामान्य और सिजेरियन डिलीवरी करवाई जा रही हैं। - .


No comments:
Post a Comment