एसएसपी ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट सलामी देने वाले मुख्य आरक्षी को मिला 1,000 रुपये का पुरस्कार

पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, डॉग स्क्वाड, डायल-112 वाहनों और बैरकों का लिया जायजा

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, कदमताल एवं परेड की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चुस्त-दुरुस्त रहने और बेहतर कार्यक्षमता बनाए रखने के निर्देश दिए। क्वार्टर गार्ड पर उत्कृष्ट सलामी एवं कमांड प्रस्तुत करने वाले गार्ड कमांडर मुख्य आरक्षी इलम चंद को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



परेड के बाद एसएसपी ने डॉग स्क्वाड का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली एवं तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान डॉग स्क्वाड ने सलामी भी प्रस्तुत की। उन्होंने डायल-112 के चार पहिया और दोपहिया वाहनों की स्थिति एवं संचालन क्षमता का परीक्षण किया। एसएसपी ने स्वयं दोपहिया वाहन चलाकर उसकी कार्यक्षमता परखी और वाहनों के नियमित रखरखाव एवं चेकिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा घुड़सवार पुलिस के घोड़ों का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की बैरकों, मैस और स्टोर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के आवास, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। आदेश कक्ष में अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, नियमित अपडेट करने और निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और पुलिसकर्मियों में अनुशासन एवं कार्यदक्षता बनाए रखने पर जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts