केएल इंटरनेशनल स्कूल में मानक लेखन प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विश्व मानक दिवस पर बीआईएस ने किया आयोजन, गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मेरठ। विश्व मानक दिवस के अवसर पर केएल इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में बीआईएस गाजियाबाद शाखा, मेरठ के रिसोर्स पर्सन मुंकद वल्लभ शर्मा ने विद्यार्थियों को भारतीय मानकों, उत्पादों की गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानकों का पालन गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सुरक्षित जीवनशैली के लिए आवश्यक है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इसमें कक्षा 12 की अंशुका दलाल और कक्षा 10 की उन्नति अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की प्रत्यक्ष भारद्वाज और कक्षा 12 की त्रिवेणी दत्ता को द्वितीय पुरस्कार मिला। कक्षा नौ की पावनी कौशिक और कक्षा 11 की वर्षा लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 12 के अमित अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में लेखन कौशल और तार्किक चिंतन विकसित करने के साथ ही गुणवत्ता एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल हैं।


No comments:
Post a Comment