सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता, महिलाओं और बालिकाओं को लगाया HPV टीका

सीसीएसयू के महिला अध्ययन केंद्र ने गढ़वाल सभा में लगाया निःशुल्क टीकाकरण शिविर, स्वास्थ्य जांच भी हुई

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से गढ़वाल सभा में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र और निःशुल्क HPV टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। राजभवन, लखनऊ के निर्देश और राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, बचाव के उपायों और HPV टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के नेतृत्व और महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर का उद्घाटन मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती बीना वाधवा ने किया। उन्होंने महिला स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया और विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क लगाया HPV टीका

कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष डॉ. आलम सिंह पंवार ने अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. वैशाली पाटिल ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत फार्मासिस्ट रीता रानी और छात्र स्वयंसेवकों ने पात्र लाभार्थियों का निःशुल्क HPV टीकाकरण किया। इसके साथ ही प्रतिभागियों की रक्त शर्करा, रक्तचाप और BMI की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आचार्य राकेश वासलीयाल, विश्वासचंद्र ढोंडियाल, मोहन सिंह नेगी, संजय नेगी, असवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में सतेंद्र भंडारी, प्रदीप रावत और वीरेंद्र नेगी का सहयोग रहा।

विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास

महिला अध्ययन केंद्र की ओर से चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी और स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को HPV संक्रमण से बचाव, समय पर स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts