कृति खरबंदा ने ‘चिक्कू’ से बनाई अलग पहचान

मुंबई। देओल परिवार की चर्चित फ्रेंचाइजी यमला पगला दीवाना की तीसरी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के रिलीज को आठ साल पूरे हो गये हैं। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की मौजूदगी वाली इस फिल्म में कृति खरबंदा ने चिक्कू का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
फिल्म में कृति का किरदार कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक मनोरंजन से भरी कहानी का अहम हिस्सा था। स्थापित फ्रेंचाइजी और देओल परिवार की मजबूत स्क्रीन मौजूदगी के बीच कृति ने सहज अभिनय और प्रभावी स्क्रीन प्रेजेंस से चिक्कू को अलग रंग दिया।

बॉबी देओल के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने पसंद किया। दोनों के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक अंदाज ने फिल्म के मनोरंजक पक्ष को मजबूत किया। कृति ने हास्य दृश्यों के साथ-साथ भावनात्मक और रोमांटिक दृश्यों में भी अपनी सहजता बरकरार रखी। फिल्म के गीतों और मनोरंजक दृश्यों में भी कृति की जीवंत मौजूदगी देखने को मिली। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति और आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म के माहौल के साथ अच्छा तालमेल बनाया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts