महावीर विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, कुलपति ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘शिक्षक दिवस समारोह—ज्ञान से भविष्य तक’ विषय पर समारोह का आयोजन सेमिनार हॉल-2 में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। विद्यार्थियों ने सोलो सॉन्ग, नृत्य, योग डांस और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग और नृत्य की प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में आयुर्वेद, फार्मेसी, कृषि विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शिक्षा, कला एवं मानविकी, विधि अध्ययन, नर्सिंग तथा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान सहित विभिन्न संकायों के डीन एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

अंत में सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. राजर्षि कुमार कसौधन ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार का धन्यवाद किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts