वार्मअप मैच में गुरु तेग बहादुर और ऋषभ स्कूल ने मारी बाजी

चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले जीटीबी एकेडमी में हुए दो मुकाबले, सोमवार को भी होंगे मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 5 अक्तूबर से शुरू होने वाले चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर रविवार को दो वार्मअप मैच खेले गए। पहले मुकाबले में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और दूसरे मैच में ऋषभ पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की।

पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। नकुल ने 55, निखिल ने 46, देव शर्मा ने 39 और ओम ने 35 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर की ओर से उवेश ने छह और फवाज ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 19.1 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाकर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मानस ने 42, अक्ष ने 41, श्रेयांश ने 39 और कबीर ने 38 रन बनाए। ऋषभ की ओर से नकुल ने तीन और कार्तिक ने दो विकेट लिए।

ऋषभ स्कूल ने 10 रन से जीता दूसरा मुकाबला

दूसरे मैच में ऋषभ स्कूल ने 17.5 ओवर में 154 रन बनाए। अविक ने 38, तोहिदूर ने 37 और देव ने 36 रन की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभय, सुभान और शिवा ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.3 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। शहज ने 37, चिराग ने 40, मन्नु ने 35 और धैर्य ने 34 रन बनाए। ऋषभ की ओर से अविक और प्रत्यक्ष ने तीन-तीन, जबकि आईश ने दो विकेट लिए।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत सोमवार को भी दो वार्मअप मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts