अधूरा इश्क' को लेकर उत्साहित हैं राजवीर और आराधना
मुंबई । अभिनेता राजवीर सिंह और आराधना शर्मा माइक्रोड्रामा 'अधूरा इश्क' में नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की और बताया कि उन्हें इस इमोशनल कहानी ने क्यों अपनी तरफ खींचा।
अभिनेता राजवीर सिंह ने 'अधूरा इश्क' के जरिए माइक्रोड्रामा सीरीज में डेब्यू किया है। अपने माइक्रोड्रामा सीरीज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "माइक्रोड्रामा सीरीज में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगा कि इसमें शॉर्ट-फॉर्म कहानी की तेजी के साथ-साथ एक लगातार चलने वाले ड्रामे की गहराई भी है। डेली फॉर्मेट इसमें एक और नया आयाम जोड़ता है, जिससे दर्शक हर दिन किरदारों से जुड़ पाते हैं और उनकी जर्नी का हिस्सा बन जाते हैं।
वहीं, सीरीज में अभिनेत्री आराधना शर्मा मीरा नामक लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जिसे लेकर उन्होंने कहा, "'अधूरा इश्क' के जरिए मुझे माइक्रोड्रामा फॉर्मेट को जानने में बहुत मजा आया। जल्दी-जल्दी एपिसोड में कहानी बताने और दर्शकों को हर दिन लौटने की वजह देना बहुत ही खास है।


No comments:
Post a Comment