गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा, चार लोग मलबे से निकाले गए; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
15 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी, चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में कुडासन के पास बुधवार रात निर्माणाधीन इमारत का स्लैब अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। स्लैब के मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान लगातार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत-बचाव कार्य में फायर विभाग की टीम के साथ अन्य एजेंसियां भी जुटी हुई हैं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।


No comments:
Post a Comment