कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स

मुंबई । कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सोमवार को पत्नी कश्मीरा शाह के साथ चियर करते नजर आए। अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें और मोंटाज वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वे अपने परफेक्ट कर्व्स दिखा रही हैं। अपनी इस पोस्ट के जरिए कश्मीरा शाह ने जोर दिया कि उन्हें अपना शरीर सभी कमियों के साथ पसंद है।
उन्होंने बताया कि वे अब वापस पुरानी डायट पर जा रही हैं। कश्मीरा शाह ने लिखा, "बस खुद को याद दिला रही हूं कि मैं बहुत तेज हूं और बिना एडिट के हूं और अपनी कमियों को लेकर बिल्कुल भी शर्माती नहीं हूं। मुझे अपनी बॉडी बहुत पसंद है और हर तरह से मैं इसे अपनाती हूं। अब मैं डाइट पर जा रही हूं, तो भगवान मेरी मदद करें।"
कश्मीरा शाह की इस पोस्ट पर उनके पति और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी चियर किया। उन्होंने कमेंट सेक्शन पर लिखा, "वाह।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts