मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर मंथन

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू; रक्षा, तेल, कारोबार और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

नई दिल्ली। राजधानी में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अहम द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन और उनके साथ आए रूसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। बैठक में दोनों देशों के रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है।

पुतिन ने किया दिल्ली का रुख

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। BRICS सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के अलावा 12 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी शनिवार को दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

सुखोई-57 और S-400 पर नजर

मोदी-पुतिन वार्ता में रक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दे अहम रह सकते हैं। माना जा रहा है कि सुखोई-57 लड़ाकू विमान सौदे और S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी पर भी बातचीत हो सकती है। इसके अलावा कच्चे तेल की खरीद, स्थानीय मुद्राओं में कारोबार और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा की संभावना है।

आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भी मंथन

दोनों नेता आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, ड्रग तस्करी पर रोक, अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं।

भारत में 12 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होना है। सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts