पहली बार कव्वाली परफॉर्म कर रोमांचित हुए अनिल कपूर

‘इंडिया के टॉप 1%’ के एंथम में दिखा अभिनेता का नया और एनर्जेटिक अंदाज

मुंबई, 10 सितंबर। स्टार प्लस ने अपने आगामी शो ‘इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो’ का जोशीला कव्वाली म्यूजिक वीडियो जारी किया है। वीकेंड पर टीजर के जरिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद रिलीज किए गए इस एंथम में अभिनेता अनिल कपूर एक अलग और एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। शो का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है।

एंथम के बारे में अनिल कपूर ने कहा कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ हर इंसान के सोचने के अलग तरीके का जश्न मनाता है। कव्वाली शो की जीवंतता, ऊर्जा और मनोरंजन को बखूबी सामने लाती है। उन्होंने कहा कि इसकी ऊर्जा इस रोमांच की झलक देती है, जिसमें 100 कंटेस्टेंट एक भव्य मंच पर अपनी रोजमर्रा की सोच को परखते नजर आएंगे।

अनिल कपूर ने बताया कि पहली बार कव्वाली परफॉर्म करना उनके लिए नया और रोमांचक अनुभव था। वह चाहते थे कि उनकी प्रस्तुति शो की खास पहचान से पूरी तरह मेल खाए। उनके मुताबिक, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इसे बखूबी समझा और अपनी सिग्नेचर स्टाइल से कोरियोग्राफी में खास रंग भर दिया। इससे पूरा अनुभव उनके लिए और भी मजेदार बन गया।

स्टार प्लस ने इस म्यूजिकल कोलैबोरेशन के लिए गणेश आचार्य को जोड़ा है। जोश और मस्ती से भरपूर यह एंथम शो की टैगलाइन ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ को भी नए अंदाज में पेश करता है।

‘इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो’ का प्रसारण 19 सितंबर से रात 8 बजे स्टार प्लस पर होगा। शो को जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts