पिता से सीखा रक्षाबंधन की खूबसूरत परंपरा को निभाना : अक्षय म्हात्रे

मुंबई । एक्टर अक्षय म्हात्रे इन दिनों अनमोल टीवी पर प्रसारित शो 'हमारी राधा' में गिरधर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रक्षाबंधन से जुड़ी खास परंपरा के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि उनकी कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन उनकी कुछ राखी बहनें हैं, जिनके साथ वह काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इन रिश्तों को निभाने की सीख उन्हें अपने पिता से मिली।

 अक्षय ने कहा, "मेरे पिता की भी कोई सगी बहन नहीं थी, लेकिन बचपन में उनके मोहल्ले की कुछ लड़कियां उन्हें राखी बांधती थीं। समय के साथ ये रिश्ते मेरे पिता के लिए बेहद खास बन गए। इसी खूबसूरत परंपरा को मैंने भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया और आज मैं अपनी राखी बहनों के साथ हर साल रक्षाबंधन मनाता हूं। मेरे लिए यह त्योहार रिश्तों की अहमियत और उनसे जुड़ी यादों को याद करने का मौका है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts