मुश्किल स्टंट के बाद भावुक हुईं जैस्मीन भसीन
मुंबई । अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी-15' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए मुश्किल पलों में हार न मानने की अहमियत पर जोर देते हुए खास पोस्ट शेयर किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्टंट करती दिख रही हैं।
इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि जब उनका मन कभी-कभी उन्हें आगे बढ़ने से रोकता था, तो दूसरा मौका मिलने से उन्हें नए इरादे के साथ वापसी करने और जीतने या हारने की चिंता करने के बजाय अपना बेस्ट देने में मदद मिली। भसीन ने लिखा, "जीवन के सबसे मुश्किल समय में हार न मानना ही असली जीत होती है। पिछला हफ्ता आसान नहीं था, मैंने पूरी कोशिश की, अपना बेस्ट दिया। कभी-कभी मन हावी हो जाता है और आप चाहे जितना आगे बढ़ना चाहें, बढ़ ही नहीं पाते है लेकिन जरूरी यह है कि आप बिना कोशिश किए हार न मानें और मैंने यही महसूस किया था। इस बार मैंने ठान लिया था कि खुद को और किसी को भी निराश नहीं करूंगी। जीत या हार मेरे दिमाग में नहीं थी, मेरे लिए बस अपना बेस्ट देना ही मायने रखता और शायद इसी ने सारा फर्क पैदा कर दिया।"

No comments:
Post a Comment