श्रीश्री रविशंकर से मिलीं जैस्मिन भसीन
मुंबई । टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके लिए यह यात्रा एक अलग तरह का मार्गदर्शन है।
अभिनेत्री ने अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिसमें वे श्रीश्री रविशंकर से आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। अपनी इस यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कर जैस्मीन ने लिखा, "जिंदगी में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जैसे वो हमारे लिए पहले से ही तैयार थीं, वो भी ऐसे वक्त जब पता नहीं होता कि हमें असल में इसकी जरूरत थी। शुक्रिया गुरुदेव मुझे उस वक्त मिलने के लिए जब मेरे अंदर बहुत कुछ चल रहा था। मेरे मन में बहुत सारी उलझने थीं, दिल में तूफान और आत्मा में ऐसे सवाल, जो मैंने किसी से शेयर नहीं किए थे। अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने बताया कि गुरुदेव ने सही मार्गदर्शन देने में मदद की।


No comments:
Post a Comment