राष्ट्रवादी मित्र मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मेरठ। राष्ट्रवादी मित्र मंडल (रजि0) द्वारा 92 एम.ई.डी रेजिमेंट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने सैन्य अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

इस अवसर पर राष्ट्रवादी मित्र मंडल के संरक्षण डॉ0 मयंक अग्रवान ने कहा कि राष्ट्रवादी मित्र मंडल के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री बृजेन्द्र शर्मा की प्रेरणा से संगठन निरंतर सामाजिक सेवाकारो से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा किया पर्यावरण का संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हरा-भरा और सुरक्षिक वातावरण मिल सके। 

संस्था के अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

संस्था के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार गुप्ता जी ने संस्था के पर्यावरण का नारा आज वृक्ष लगाए, कल को सुरक्षित बनाए नारा दिया। 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरुण (कोषाध्यक्ष), सौरभ गौड़ (उपाध्यक्ष), अंकुर रैना (उपाध्यक्ष), अशोक सिंह तोमर (उपाध्यक्ष), जनार्दन शर्मा (सदस्य), श्याम कुमार (सदस्य), गौरव कपूर (सदस्य), अमित मित्तल (सदस्य), रोहित रैना (सदस्य), श्रीमती गरिमा शर्मा (सदस्य) तथा नरेन्द्र अग्रवाल (सदस्य) सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts