मध्यरात्रि में पुलिस अफसरों की बैठक, अपराध पर कसा शिकंजा

एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने आईसीसीसी में की अपराध समीक्षा; लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

मेरठ। मध्यरात्रि में अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन भानु भास्कर ने पुलिस लाइन स्थित एकीकृत केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल रूम (आईसीसीसी) में अपराध समीक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताडा समेत राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में जनपद की अपराध स्थिति और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीजी ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष जोर

एडीजी ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शासन और पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहें और शिकायतों व अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करें। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा कार्रवाई को परिणामोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों को अपराध की रोकथाम के साथ-साथ जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts