शोभित विवि में ‘SU Code Hunt 6.0’ का आयोजन, 70 विद्यार्थियों ने दिखाई कोडिंग प्रतिभा

मेरठ,। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग की ओर से मंगलवार को ‘SU Code Hunt 6.0’ कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑफलाइन लैब आधारित इस प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में विभिन्न प्रोग्रामिंग और एल्गोरिथमिक समस्याओं को हल कर अपनी तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता, प्रोग्रामिंग दक्षता और समय प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग और प्लेसमेंट की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से तैयार करना रहा।इस अवसर पर स्कूल के प्रोफेसर निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को समस्या-समाधान क्षमता, तार्किक सोच और व्यावहारिक प्रोग्रामिंग कौशल को लगातार विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के तकनीकी एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रतियोगिता का समन्वयन प्रोफेसर (डॉ.) निधि त्यागी और असिस्टेंट प्रोफेसर अविनव पाठक के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगितात्मक प्रोग्रामिंग और प्रभावी समस्या समाधान के महत्व से अवगत कराया।

ज्ञानशु कुशवाहा ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता में ज्ञानशु कुशवाहा (बीसीए, द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित कश्यप (बीटेक, चतुर्थ वर्ष) प्रथम रनर-अप और आयुष राज (बीटेक, द्वितीय वर्ष) द्वितीय रनर-अप रहे। विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की भी सराहना की गई।कार्यक्रम के सफल आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर विजय माहेश्वरी, प्रोफेसर (डॉ.) ममता बंसल सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। छात्र समन्वयक टीम में प्रिंस राज, बादल, हर्ष कुमार, श्रियांशू सिंह, वंशिका जैन, निधि चौरसिया, प्रशांत कुमार और कृष्ण देव सोम ने प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts