वेंकटेश्वर वर्ल्ड स्कूल में जादूगर सम्राट ने बिखेरा जादू, बच्चों ने उठाया आनंद
मेरठ। एनएच-58 रुड़की बाईपास स्थित वेंकटेश्वर वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार, 25 अगस्त को प्रसिद्ध जादूगर सम्राट ने रोमांचक जादुई शो प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन अंजुल गिरी ने किया।
जादूगर सम्राट ने एक के बाद एक कई अनोखी और अद्भुत प्रस्तुतियां देकर बच्चों और अभिभावकों का मनोरंजन किया। जादू की विभिन्न कलाओं के माध्यम से उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों का संदेश भी दिया। प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना। उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जादूगर का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पढ़ाई के तनाव को कम करने के साथ उनमें कला एवं मनोरंजन के प्रति रुचि विकसित करना और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जादुई शो के माध्यम से बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने प्रसिद्ध जादूगर सम्राट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक और मनोरंजक आयोजन बच्चों के मानसिक विकास, रचनात्मक सोच और कल्पनाशक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




No comments:
Post a Comment