के एल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने राखी के धागों में पिरोया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व को ‘राखी प्रकृति के नाम’ थीम के साथ प्रेम, स्नेह, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ते हुए के एल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए इको-फ्रेंडली राखी मेकिंग एक्टिविटी आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने प्राकृतिक एवं रिसाइकिलिंग योग्य सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं।
विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सामग्री, पौधों के बीज और अनुपयोगी वस्तुओं से ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ राखियां बनाकर अपनी रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रोल प्ले एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ के माध्यम से छात्रों ने समझा कि रिश्तों के साथ-साथ प्रकृति और पेड़-पौधों की रक्षा करना भी हमारा दायित्व है।
विद्यार्थियों ने राखी बांधने जैसी पारंपरिक रस्मों और नारियल के लड्डू बनाने की गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने बच्चों को भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सुंदर संदेश दिया।
प्रधानाचार्य श्री सुधांशु शेखर ने छात्रों को ‘प्रकृति से प्रेम और प्रकृति की रक्षा’ करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment