सरूरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

चेहरे और सीने पर चाकुओं से किए वार

 डहार गांव के बाहर खेल मैदान में मिला शव, वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के डहार गांव के बाहरी छोर पर शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वारदात के बाद मृतक के चेहरे और सीने पर चाकुओं से भी वार किए। युवक का शव गांव के बाहर खेल मैदान के कोने में पड़ा मिला।

मृतक की पहचान सलीम उर्फ मन्नू (30) पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अच्छी हेडिंग में

No comments:

Post a Comment

Popular Posts