के एल इंटरनेशनल स्कूल में हथकरघा सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
मेरठ। के एल एल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हथकरघा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता से हुई। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और सुंदर रंगों के माध्यम से शानदार कलाकृतियां बनाकर सभी का मन मोह लिया।इसी क्रम में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए टेक्सटाइल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वस्त्रों, हथकरघा और सतत फैशन से जुड़े तीन प्रमुख राउंड—प्रारंभिक, विजुअल और बजर—शामिल रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हैंडलूम वीवर सेंटर से आए विशेषज्ञों ने किया।वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित वेस्ट टू वियर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रिसाइकिल और अपशिष्ट सामग्री से आकर्षक परिधान तैयार कर सस्टेनेबल फैशन और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन पर वीवर्स सर्विस सेंटर, मेरठ के डिप्टी डायरेक्टर तुपन शर्मा ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक बुनाई परंपरा को बचाना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ हथकरघा उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वदेशी बाजार को मजबूत करने पर जोर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


No comments:
Post a Comment